किए गये कार्य

By , July 13, 2009 7:07 am

सेवा प्रदाता

जल संरक्षण

  • 11 गांवों में 11 कुए बनवाए गए।
  • 35 गाँवों तालाब निर्माण, वर्तमान में 2 बाँध का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें लगभग 2 करोड लीटर पानी मिलेगा एवं पानी का रिचार्ज होगा।
  • 200 सार्वजनिक टांकों का निर्माण एवं 125 व्यक्तिगत टांकों निर्माण।
  • 3 कुए (जिसमें पानी के रिचार्ज की व्यवस्था हुई) का निर्माण।
  • 101 हेण्डपम्प लगवाए गए।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य

  • 17 गाँवों में शिक्षाकर्मी विद्यालयों का संचालन (1987-2000)
  • 32 रात्रि शालाओं का संचालन। वर्तमान में 13 रात्रि शाला चल रही है।
  • क्रेच का संचालन।
  • 6 परिवार नियोजन कैम्प आयोजित किए गए।
  • रात्रि शाला वाले गाँवों में तीन माह में एक बार स्वास्थ्य दल का विजिट।
  • 15 ।छब्ध्च्छब् कैम्प का आयोजन।
  • स्वास्थ्य प्रदर्शनी का नियमित रूप से प्रदर्शन।
  • गाँवों में सामुदायिक स्वास्थ्य प्रेरक एवं प्रशिक्षित दाइ्र के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य एवं गाँव के बच्चों के लिए आवश्यक सलाह एवं साधन उपलब्ध करवाना (नियमित)।
  • गाँवों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन (नियमित)।
  • रात्रि शाला एवं क्रेच के बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच (नियमित)।
  • पानी की जांच (नियमित)।

व्यवसायिक प्रशिक्षण

  • मोमबत्ती निर्माण
  • चॉक निर्माण
  • नोट बुक बाइंडिग
  • हैण्डी क्राफ्ट-कपडे सिलाई, दरी, निर्माण, कांटा, पैंट वर्क, कपडे की ड्रांईग करना।

समुदाय के साथ कार्य :- संस्था ने शुरूआत से ही समुदाय के साथ काम करके स्थितियों को समझा। गाँव के विकास में इनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर इनके नेतृत्व को उभारा। ज्यादातर संस्था कार्मिक भी इन्हीं गाँवों से लिए गए। ग्राम शिक्षा समिति, जल समिति, स्वास्थ्य समिति, फैडरेशन इत्यादि का गठन किया गया।इनका क्ष्मतावर्द्धन किया गया एवं पूरी पारदर्शिता के साथ इन्हें संस्था के साथ जोडा गया। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह भी बनाए।

विभिन्न स्तर पर समन्वयन :- गाँवों को अधिकतम लाभ मिले इसके लिए सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समुदाय के मध्य समन्वयन हेतु नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं साथ ही इनके लिए विभिन्न सेमिनार, प्रशिक्षण विचार गोष्ठि का आयोजन किया जाता रहा है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण :-

  • जल संरक्षण हेतु टांके, हैण्डपम्प, तालाग/नाडी बनवाना।
  • सामुदायिक भवन निर्माण।
  • रात्रि शालाओं में सोलर लाईट उपलब्ध करवाना।
  • 45 गाँवों में विभिन्न परियोजना के माध्यम से लगभग 1000 परिवारों को अनुदानित सौर उर्जा लालटेन उपलब्ध करवाना।

Comments are closed

Panorama Theme by Themocracy