जल संरक्षण
संस्था की जल संरक्षण से संबंधित कार्य में प्रारम्भ से ही विशेषज्ञता रही है। दूदू क्षेत्र में पानी का खारा होना व पानी की कमी की वजह से संस्था यहां इस काम की आवश्यकता प्रारम्भ से लग रही थी अतः तालाब, बावडी, टैक निर्माण, हैण्डपम्प लगवाने जैसे कार्य किए। संस्था ने इस दिशा में जागरूकता लाने का प्रयास किया है। वर्तमान में भी संस्था द्वारा कोरसीना गांव में एक महत्वाकांक्षी काम किया जा रहा है जिसके तहत बांध का निर्माण किया जा रहा है। इस बांध के बनने से आस-पास के गांव ही नहीं पेड-पौधे एवं वन्य जीवों के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। इसी तरह टांके निर्माण का कार्य सथावत किया जा रहा है।