प्रशिक्षण

By , July 13, 2009 7:30 am

शिक्षाकर्मी परियोजना का मुख्य उद्देष्य अध्ययनरत बच्चों का सर्वांगीण विकास व गुणवत्ता पूर्ण षिक्षा देना था इसके लिये जरूरी नही था कि षिक्षक के रूप में कार्य करने वाला डिग्रीधारी हो अतः गांव में अधिकतम पढ़े लिखे व्यक्ति का ग्राम की सर्व सहमति से चयन किया गया और उनको सतत प्रषिक्षणों के माध्यम से उनमे एक अच्छे षिक्षक की क्षमता विकसित करने के लिए षिक्षाकर्मी बोर्ड, संधान की जिम्मेदारी राज्य स्तर की रही। प्रयत्न संस्था ने मुख्यतः दूदू क्षेत्र के शिक्षाकर्मियों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक संबलन की सहर्ष जिम्मेदारी ली। नियमित प्रशिक्षण एवं विद्यालय स्तर पर सम्बलन से मजबूत शिक्षाकर्मी तैयार हुए। संस्थान ने इन प्रशिक्षणों में समता, समानता, सामाजिक न्याय जैसे मूल्यों पर कार्य किया।

Comments are closed

Panorama Theme by Themocracy